सहारनपुर, अक्टूबर 26 -- Saharanpur News: सहारनपुर। वैश्य एकता मंच पैरामाउंट ट्यूलिप के तत्वावधान में पैरामाउंट ट्यूलिप स्थित क्लब हाउस में महाराजा अग्रसेन जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, सेवा, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री संजय गर्ग, विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई और कार्यक्रम अध्यक्ष अग्रवाल समन्वय समिति के अध्यक्ष महावीर गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। संजय गर्ग ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का जीवन समानता, सहयोग और जनकल्याण की भावना का प्रतीक है। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जो...