Saharanpur News: महामृत्युंजय यज्ञ में श्रद्धालुओं ने दी आहुति
सहारनपुर, अगस्त 28 -- Saharanpur News: रक्षाबंधन पर्व पर देवीकुंड स्थित हनुमंत धाम मंदिर में 24 घंटे के महामृत्युंजय यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ का शुभारंभ आचार्य वासुदेव भारद्वाज ने कराया। आचार्य संजय प्रपन्नाचार्य ने श्रद्धालुओं को श्रावणी पर्व की आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्रावणी स्नान को आध्यात्मिक शुद्धि और रोग प्रतिरोधक शक्ति से जुड़ी परंपरा माना गया है। यह पर्व मनुष्य को देव, ऋषि और पितृ ऋण से मुक्त होने की भावना से जोड़ता है। यज्ञ की पूर्णाहुति शनिवार को होगी। इस दौरान आचार्य विक्रांत, पल्लवित पंडित, आकाश धीमान, आचार्य देवा, आचार्य शुभम, निमित्त पंडित, संदीप पाठक, विशाल, अंकुर, मुकुल और अंकित आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Orai News: श्रावणी उपाकर्म महोत्सव मनाकर बांधे रक्षा सूत्र यह भी पढ़ें- Orai...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.