Saharanpur News: महापौर ने छड़ी पूजन के साथ किया छड़ी मेले का शुभारंभ
सहारनपुर, सितम्बर 22 -- Saharanpur News: सहारनपुर। श्री जाहरवीर गोगाजी महाराज की स्मृति में आयोजित होने वाले मेला गुघाल के छड़ी मेले का सोमवार को निगम परिसर में छड़ी पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। महापौर डॉ. अजय कुमार, संघ के विभाग प्रचारक कुलदीप कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम, नगरायुक्त शिपू गिरि, उपसभापति मयंक गर्ग, कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व उपसभापति मुकेश गक्खड़ तथा मेला संयोजक संजय सैनी ने विधि-विधान से छड़ी पूजन किया। इस दौरान मेला गुघाल के निर्विघ्न संपन्न होने तथा महानगर में सद्भाव, शांति और परस्पर भाईचारा बनाए रखने की कामना की गई। कार्यक्रम में मेला सह-संयोजक एवं पार्षद सीमा कात्यायनी, ज्योति अग्रवाल सहित अन्य सह-संयोजक पार्षदों के प्रतिनिधि अनिल शर्मा व नितिन जाटव समेत अनेक पार्षद मौजूद रहे। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.