Saharanpur News: महापौर कार्यालय में दो पार्षद भिड़े, मारपीट
सहारनपुर, अक्टूबर 7 -- Saharanpur News: सहारनपुर। नगर निगम में पार्षदों के बीच चल रही खींचतान मंगलवार को महापौर कार्यालय में हुए विवाद के रूप में सामने आई। दो पार्षदों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना में एक पार्षद के सिर पर चोट आना बताया जा रहा है। विवाद बढ़ने पर दोनों पार्षद कार्यालय से बाहर आ गए। शोर सुनकर नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दोनों को अलग कराया। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दिए जाने की बात कही गई, हालांकि पुलिस के अनुसार थाने में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामला मंगलवार दोपहर नगर निगम स्थित महापौर कार्यालय का है। बताया गया कि दोनों पार्षदों के बीच किसी मुद्दे को लेकर बातचीत के दौरान विवाद शुरू हुआ। इसके बाद दोनों ओर से गाली-गलौज और मारपीट के आरोप लगाए गए। एक पक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.