सहारनपुर, सितम्बर 7 -- Saharanpur News: रामपुर मनिहारान। सैनी प्रसार शिक्षा समिति के तत्वाधान में नगर के महात्मा ज्योतिबा फुले स्कूल में रविवार को महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले की मूर्तियों का अनावरण राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने किया। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, विद्यार्थियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सैनी तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजपाल सिंह ने विधिवत महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले की मूर्तियों का अनावरण किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के शिक्षा, सामाजिक समानता एवं महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में किए गए योगदान को याद किया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: महनार : रामशरण राय बीएड कॉलेज में शिक्षक सम्...