Saharanpur News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जिले में 39 स्थानों से निकलेंगी शोभायात्राएं
सहारनपुर, अक्टूबर 26 -- Saharanpur News: सहारनपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर रविवार को जिलेभर में 39 स्थानों पर भव्य शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। शोभायात्राओं के स्वागत के लिए जगह-जगह तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा और सफाई व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों ने तैयारी की है। नगर निगम की ओर से शहर में शोभायात्रा मार्ग के साथ 45 बस्तियों और मंदिरों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया है। मार्ग पर चूना डालने के साथ प्रमुख स्थलों पर रंगोली बनाने की व्यवस्था भी की गई है। शहर में शोभायात्रा रेलवे स्टेशन स्थित मंदिर से शुरू होगी। यहां से घंटाघर, नेहरू मार्केट, शहीदगंज, मोरगंज और चौक फव्वारा होते हुए शोभायात्रा आगे बढ़ेगी। इसके बाद बोमनजी रोड और जोगियान पुल से होते हुए फिर नेहरू मार्केट और घंटाघर पहुंचेगी। यहां से रेलवे स्टेशन स्थित मंदिर पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.