सहारनपुर, अगस्त 8 -- Saharanpur News: सहारनपुर। नगर निगम के कांवड़ शिविर में संतों, आचार्यों और महापौर डॉ. अजय कुमार ने हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की। 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष के बीच पं. योगेश जिज्ञासु ने वेद मंत्रोच्चार कराया। महापौर ने संतों की चरणवंदना कर आशीर्वाद लिया और कहा कि कांवड़ पर्व शिव की शाश्वत चेतना का प्रतीक है। साध्वी सुदीक्षा देवी, पं. राघवेंद्र स्वामी और पं. अरुण शांडिल्य ने कांवड़ यात्रा का महत्व बताया। पुष्पवर्षा करने वालों में साध्वी देवी सुदीक्षा सरस्वती, साध्वी सौम्या सरस्वती, साध्वी सुमिक्षा सरस्वती, पं. राजकुमार भारद्वाज, आचार्य रामप्रसाद, महंत नीलकण्ठ शर्मा, पं. अरुण कोडिल्य, पं. सुमित भारद्वाज, पं. राजीव वशिष्ठ, पं. दीपक अग्निहोत्री, पं. मुरारी झा, पं. शिवमदेव वशिष्ठ, पं. ...