सहारनपुर, नवम्बर 3 -- Saharanpur News: नागल। सोमवार को भाजपा के रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम ने बेलडा जुनारदार पहुंचकर खूंखार कुत्तों का शिकार हुए मासूम प्रियांशु के परिजनों से मिल सांत्वना देते हुए सरकार से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम सदर विकास कुमार पांडे को मौके पर ही बुलाकर पीड़ित परिवार को तत्काल उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने व ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े व ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम प्रशासक को भी गांव में सफाई व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए। इस दौरान चौधरी ब्रह्म सिंह, संजय चैयरमेन व ग्राम प्रधान प्रशासक अरशद अली मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: मासूम को मौत के बाद जागा प्रशासन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...