Saharanpur News: महंगी चीनी और एथेनॉल पर हाय-हाय करने वाले गन्ने पर भी बोलिए : जयंत चौधरी
सहारनपुर, सितम्बर 4 -- Saharanpur News: सहारनपुर। गन्ने के दाम, एथेनॉल और किसान राजनीति को लेकर रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने विपक्ष पर सीधा हमला बोला। रामपुर मनिहारान में आयोजित स्वाभिमान रैली में जयंत ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि एथेनॉल और महंगी चीनी के मुद्दे पर हाय-हाय करने वाले गन्ने के सवाल पर चुप क्यों हैं। उन्होंने विपक्षी नेताओं को गन्ने के मुद्दे पर पत्र लिखने और जरूरत पड़ी तो लखनऊ रसगुल्ले का पैकेट भेजने तक की बात कहकर राजनीतिक तंज को और धार दे दी। रैली में चौधरी चरण सिंह की विरासत, किसान राजनीति और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी सियासी संदेश देने की कोशिश हुई। जयंत चौधरी ने कहा कि गन्ने, मक्का और धान से एथेनॉल बनने से किसानों को अतिरिक्त बाजार मिलता है और देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता मजबूत होती है। उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.