Saharanpur News: मस्जिद में कहासुनी के बाद मारपीट, बच्चे समेत तीन चोटिल
सहारनपुर, अगस्त 8 -- Saharanpur News: नागल। भलस्वा ईसापुर गांव की मस्जिद में शुक्रवार रात ईशा की नमाज के बाद दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना में आठ वर्षीय तबरेज समेत जिकारिया और इकराम मामूली रूप से चोटिल हो गए। सूचना पर दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया कि रात करीब साढ़े दस बजे नमाज के बाद मस्जिद में धर्मगुरु मजहबी बातें बता रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर गांव के दो पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। मारपीट में तबरेज, जिकारिया और इकराम को चोटें आईं। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग पुलिस के पास पहुंचे और एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.