Saharanpur News: मस्जिद प्रकरण की जांच को लेकर ज्ञापन सौंपा
सहारनपुर, सितम्बर 9 -- Saharanpur News: नकुड़। भाकियू (चौहान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ चौहान ने सहारनपुर कलेक्ट्रेट स्थित मस्जिद प्रकरण की निष्पक्ष जांच को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है। मंगलवार को तहसील परिसर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (चौहान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद पर प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से सभी आहत है। जल्दबाजी में की गई यह कार्रवाई अत्यंत संवेदनशील हैं। उन्होंने तहसीलदार जसमेंद्र सिंह को सौंपे ज्ञापन में डीएम से मांग करते हुए कहा कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, जिससे लोगों की आशंका और प्रश्नों पर विराम लग सके। इस दौरान इनाम चौधरी, कौसर अली, अतुल गोयल, लक्ष्मण सिंह, कासिफ चौहान, सबरीन अंसारी, अजहर कुरैशी, जैद ख़ान, जिंदी चौधरी, बिरमपाल ठाकुर आदि रहे। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.