Saharanpur News: मस्जिद प्रकरण: 'हम किससे कहें अपनी बात', चंद्रशेखर-ओवैसी और एडीएम ंकी पांच मिनट की बातचीत वायरल
सहारनपुर, नवम्बर 23 -- Saharanpur News: सहारनपुर। मस्जिद प्रकरण को लेकर सांसद चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी की एडीएम प्रशासन से मुलाकात के बाद अब तीनों के बीच हुई करीब पांच मिनट की बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है। बातचीत में चंद्रशेखर ने पीड़ितों के न्यायिक अधिकारों और कार्रवाई के तरीके पर चिंता जताई, जबकि ओवैसी ने प्रशासन की निष्पक्षता, प्राकृतिक न्याय और सुन्नी वक्फ बोर्ड को पक्षकार बनाए जाने का मुद्दा उठाया। वायरल बातचीत में चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यदि पीड़ितों से कोर्ट जाने का रास्ता छीनकर रात में कार्रवाई की जाएगी तो चिंता होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट इसलिए हैं कि व्यक्ति को अपनी बात रखने और फैसले के खिलाफ अपील करने का अवसर मिले। उन्होंने कहा, हम तो आप ही से कह सकते हैं, हम किससे कहें? यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.