Saharanpur News: मदरसे की जमीन और चंदे में हेराफेरी में पिता-पुत्र समेत 10 पर मुकदमा
सहारनपुर, अक्टूबर 9 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। मिर्जापुर कस्बे के मदरसा इस्लामिया मिस्बाहुल उलूम की जमीन और संस्था के नाम पर जुटाए गए चंदे में कथित हेराफेरी के मामले में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी के आदेश पर मिर्जापुर थाने में हुई कार्रवाई आईजीआरएस और हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में की गई है। मिर्जापुर पोल निवासी शाहबाज की तहरीर के मुताबिक वर्ष 1983 में ग्रामीणों से चंदा जुटाकर मदरसे के लिए जमीन खरीदी गई थी। बाद में लोगों के सहयोग से भवन बनाया गया। मदरसा संचालन की जिम्मेदारी मुफ्ती शब्बीर अहमद कासमी और स्वर्गीय मौलाना अहसानुलहक को दी गई थी। यह भी पढ़ें- Bijnor News: अनाथ आश्रम की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप आरोप है कि बाद में प्रबंध समिति से जुड़े लोगों ने संस्था के नाम पर चंदा एकत्र कर रकम का निजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.