Saharanpur News: मतदान केंद्र व बूथ पर कोई आपत्ति है तो तत्काल लिखित में दें: डीएम
सहारनपुर, जुलाई 15 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि 1200 वोटों पर संभाजन के बाद नई तैयार मतदान केंद्र/बूथ सूची पर किसी को कोई आपत्ति या सुझाव है तो अपने लेटर हेड पर तत्काल लिखित में दे दें। खास है कि संभाजन के बाद जिले की सातों विधानसभाओं में 1311 मतदान केंद्र व 2991 बूथ है जिन पर पूर्व में 10 जुलाई तक आपत्ति मांगी गई थी। संभाजन में जिले में एक मतदान केंद्र व 27 बूथ घट गए थे। कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में डीएम अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि सम्भाजन उपरान्त तैयार की गई प्रस्तावित मतदान स्थल सूची पर किसी को कोई सुझाव/आपत्ति देनी हो तो अपने लैटर हैड पर लिखित में तत्काल देने का कष्ट करें, ताकि एसडीएम से जॉच कराकर प्रस्तावित मतदान स्थल सूची को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.