सहारनपुर, नवम्बर 14 -- Saharanpur News: रामपुर मनिहारान। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची को दुरुस्त करने और नए पहचान पत्रों के वितरण की तैयारियों की समीक्षा की गई। तहसील सभागार में एसडीएम एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामभरोस सारण, तहसीलदार प्रियंक सिंह और नायब तहसीलदार मुकुल सागर ने बीएलओ के रजिस्टर जांचे। घर-घर हुए सत्यापन की जानकारी लेकर यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई पात्र मतदाता सूची में दर्ज होने से छूट न जाए। एआरओ के जरिए बीएलओ को सत्यापन पूरा कर प्रमाण पत्र देने के निर्देश दिए गए। नए मतदाता पहचान पत्र डाक से घर भेजे जाएंगे। तहसीलदार प्रियंक सिंह ने बताया कि 16 नवंबर से आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्व-गणना शुरू होगी। काम तय समय में पूरा करने को कहा गया। रजिस्ट्रार कानूनगो मनोज कुमार, रामकुमार और तहसील स्टाफ मौजूद रहा।

हिंद...