सहारनपुर, नवम्बर 17 -- Saharanpur News: विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूची को दुरुस्त करने की कवायद यानी विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज मंगलवार से शुरू होगा। इसके तहत 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, हटवाने और विवरण में संशोधन के लिए दावे एवं आपत्तियां ली जाएंगी। प्रशासन ने पात्र नागरिकों से अपनी व परिवार के सदस्यों की मतदाता सूची में नाम की जांच करने की अपील की है। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम अरविंद कुमार चौहान के निर्देशन में चलने वाले अभियान की जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी लवी त्रिपाठी ने बताया कि 18 नवंबर को जिले के सभी 2090 बूथों पर बीएलओ आलेख्य निर्वाचक नामावली पढ़कर सुनाए जाएंगे। इससे मतदाता अपने नाम और दर्ज विवरण का सत्यापन कर सकेंगे। यदि किसी पात्र व...