Saharanpur News: मजदूर-किसानों की तीन बेटियों ने यूपी महिला टी-20 टीम में बनाई जगह
सहारनपुर, अक्टूबर 10 -- Saharanpur News: सहारनपुर। मेहनत और क्रिकेट के हुनर के दम पर सहारनपुर की तीन बेटियों ने उत्तर प्रदेश की महिला टी-20 टीम में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। नकुड़ निवासी किसान ओमवीर सैनी की बेटी वंशिका सैनी, रावणपुर बुजुर्ग निवासी किसान सेवाराम की बेटी वंशिका और कीरी निवासी फैक्ट्री कर्मचारी नीरज कुमार की बेटी दिशा शर्मा का चयन हुआ है। तीनों खिलाड़ियों की कामयाबी से उनके परिवारों के साथ जिले के खेल प्रेमियों में खुशी है। तीनों बेटियों का प्रदेश की टीम तक पहुंचना स्थानीय महिला क्रिकेट के लिए अहम उपलब्धि है। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से प्रदेश स्तर पर पहचान बनाएंगी और दूसरी लड़कियों को भी क्रिकेट अपनाने की प्रेरणा देंगी। एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव गुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.