Saharanpur News: मजदूरी के रुपये मांगने पर युवक पर लोहे की रॉड से हमला
सहारनपुर, अगस्त 9 -- Saharanpur News: मजदूरी के रुपये मांगने पर हुए विवाद में पांच लोगों ने युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। खिड़का जुनारदार निवासी सरोज ने कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसके बेटे आनंद ने गांव के वशिष्ठ के यहां मजदूरी की थी। रुपये मांगने पर विवाद हुआ। आरोप है कि इसके बाद वशिष्ठ के परिवार के अंकित, मोनू और विकास तथा सागर व अजय ने आनंद से गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी और लोहे की रॉड से हमला किया। सिर समेत शरीर पर गंभीर चोट लगने से आनंद लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक बनी हुई है। सरोज के मुताबिक बेटे के उपचार के चलते रिपोर्ट में देरी हुई। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.