Saharanpur News: मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने किया ख़ुलासा
सहारनपुर, अक्टूबर 23 -- Saharanpur News: नकुड़। पुलिस ने दो दिन पूर्व नगर के अलग-अलग स्थानों पर मंदिरों में हुई चोरी के वाछित आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का ख़ुलासा करते हुए नगदी और चोरी की गई कटर मशीन बरामद की है। शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि बीते बुधवार की रात तहसील कार्यालय के सामने स्थित शिव मंदिर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने दान पात्र चुरा लिया था। इसके अलावा महादेव मंदिर में निर्माण कार्य कर रहे राज मिस्त्री राकेश कुमार के औजार भी चोरी हो गए थे। पुलिस ने उक्त दोनों घटनाओं का ख़ुलासा करते हुए बताया कि दान पात्र चोरी के घटना में वांछित सुमित उर्फ मीचू व औजार चोरी की घटना में आरोपी मोनू उर्फ भीम निवासीगण मोहल्ला सुजादपुरा, नकुड़ को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त सुमित उर्फ मीचू से 660 रुपये व घटना में प्रयुक्त लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.