Saharanpur News: मंडल स्तरीय कला उत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
सहारनपुर, अक्टूबर 3 -- Saharanpur News: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज देवला में शनिवार को मंडल स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कला विधाओं में छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक कहानी वाचन, नृत्य, दृश्य कला, संगीत गायन एवं वादन विधाओं में प्रतिभागियों ने प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न विधाओं के लिए निर्णायक मंडल गठित किए गए। पारंपरिक कहानी वाचन में केके गर्ग एवं योगेश कुमार, नृत्य में पंकज यादव एवं स्वाति सैनी, दृश्य कला में संतोष एवं नीलम रानी तथा संगीत गायन एवं वादन में बालकृष्ण दीक्षित एवं तुषार छेत्री ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कला उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा भारतीय कला एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति रुचि एवं जागरूकता विकस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.