Saharanpur News: मंडलीय युवा उत्सव में सहारनपुर अव्वल, मुजफ्फरनगर-शामली भी चमके
सहारनपुर, अक्टूबर 29 -- Saharanpur News: सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को आयोजित मंडलीय युवा उत्सव में सहारनपुर के कलाकारों ने पांच में से चार विधाओं में पहला स्थान हासिल किया। मुजफ्फरनगर ने लोकगीत में बाजी मारी, जबकि शामली कविता लेखन में दूसरे स्थान पर रहा। तीनों जिलों के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत' थीम पर हुए उत्सव का उद्घाटन जिला कृषि अधिकारी कपिल मावी, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि बिजेंद्र चौधरी और आईटीआई के संयुक्त निदेशक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग और कविता लेखन में सहारनपुर प्रथम रहा। लोकगीत में मुजफ्फरनगर पहले और सहारनपुर दूसरे स्थान पर रहा। यह भी पढ़ें- Munger News: जिला युवा उत्सव में अमन कुमार और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.