सहारनपुर, सितम्बर 4 -- Saharanpur News: शाकुंभरी रोड स्थित श्री खाटू श्याम धाम में एक दिवसीय श्रीकृष्ण कथा एवं लीला संकीर्तन का आयोजन हुआ। कथावाचक आचार्य मिथिलेश नंदन ने संगीतमय कथा के माध्यम से भक्ति और धर्मसम्मत आचरण का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को मनमाने आचरण से बचकर धर्म के अनुसार जीवन जीना चाहिए। इस दौरान पंडित नरेंद्र शर्मा, पंकज शर्मा, अनंत शर्मा, सौरभ शर्मा, जिनेन्द्र गुप्ता, राजनीती धीमान, महेश गुप्ता, आशीष शर्मा, पुजारी पं. सुरेश कुमार, संगीता गर्ग, अलका गोयल, डोली धीमान, नीलम चुघ, रितु शर्मा, नीतु, शिखा शर्मा और नेहा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...