Saharanpur News: भारत छोड़ो आंदोलन की याद में शहीदों को किया नमन
सहारनपुर, अगस्त 8 -- Saharanpur News: सहारनपुर। भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई ने गांधी पार्क में कार्यक्रम आयोजित कर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों और क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी। व्यापारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर देश के लिए बलिदान देने वालों को याद किया। जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने कहा कि आज ही के दिन महात्मा गांधी के आह्वान पर देशवासियों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था। उन्होंने कहा कि आज साम्प्रदायिकता, गरीबी, हिंसा, आतंकवाद, निरक्षरता और भ्रष्टाचार जैसी बुराइयों के खिलाफ भी एकजुट होकर आवाज उठाने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन ने रखी आजादी की नींव बताया कि व्यापार मंडल 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.