सहारनपुर, अगस्त 14 -- Saharanpur News: देवबंद। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के किसानों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली और एसडीएम को डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष चौ. ललित के नेतृत्व में यात्रा गांव दुगचाड़ी से शुरू होकर एसडीएम कोर्ट पहुंची। किसानों ने स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कानून के दायरे में काम करने की चेतावनी दी। ज्ञापन में कहा गया कि 16 मई को समाधान दिवस में दी गई शिकायतों का अभी तक निस्तारण नहीं हुआ है। किसानों ने तहसील में विपक्षियों से सांठगांठ कर रजिस्टर्ड वसीयत और बैनामों पर मनमाने आदेश लेने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- Hapur News: ​धौलाना में भाकियू (टिकैत) ने निकाली भव्य ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा नायब तहसीलदार की कार्यशैली पर भी रोष जताते हुए 24 अगस्त से अ...