Saharanpur News: भाजपा जिलाध्यक्ष की फर्जी आईडी बनाकर कार्यकर्ताओं को भेजे संदेश
सहारनपुर, जुलाई 28 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा के नाम और फोटो से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर कार्यकर्ताओं को संदेश भेजे जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर सक्रिय इस फर्जी प्रोफाइल को लेकर साइबर ठगी की आशंका जताई जा रही है। फर्जी आईडी की प्रोफाइल पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा की फोटो भी लगी है। आईडी से संदेश भेजे जाने के बाद कार्यकर्ताओं में चर्चा शुरू हुई और लोगों को सतर्क किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने बताया कि उनके नाम से बनाए गए फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि मामले में साइबर क्राइम थाने में शिकायती पत्र देकर फर्जी अकाउंट को बंद कराया जाएगा। उधर, सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल की जानकारी सामने आने के बाद कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.