Saharanpur News: भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, 47 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
सहारनपुर, अक्टूबर 30 -- Saharanpur News: सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी और क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा भंवर सिंह की संस्तुति पर गुरुवार को जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। घोषित 47 सदस्यीय टीम में विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला कार्यकारिणी में आठ जिला उपाध्यक्ष, तीन जिला महामंत्री, आठ जिला मंत्री, एक जिला कोषाध्यक्ष, दो जिला सह-कोषाध्यक्ष, एक जिला मीडिया प्रभारी, दो जिला सह मीडिया प्रभारी, एक जिला कार्यालय मंत्री, दो जिला सह कार्यालय मंत्री, एक जिला सोशल मीडिया संयोजक, दो जिला सह संयोजक, एक जिला आईटी संयोजक, एक जिला सह आईटी संयोजक, एक जिला शोध प्रमुख, दो जिला सह शोध प्रमुख और दस जिला कार्यकारिणी सदस्य शामिल किए गए हैं। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.