सहारनपुर, अगस्त 14 -- Saharanpur News: थाना बड़गांव क्षेत्र के एक गांव में एक युवती को दुकान में बहाने से बुलाकर छेड़छाड़ करने और शोर मचाने पर पहुंचे उसके चाचा पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवती के पिता ने दी तहरीर में बताया कि गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पीड़िता अपने घेर से घर जा रही थी। रास्ते में विनोद टेंट वाले की दुकान के पास पहुंचते ही आरोपी गौरव ने उसे किसी बहाने से दुकान के भीतर बुला लिया और दरवाजा बंद कर दिया। यह भी पढ़ें- चाचा ने भतीजी को गर्भवती किया, 4 महीने तक बनाता रहा हवस का शिकार इसके बाद गलत नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। खुद को बचाने के लिए पीड़िता ने शोर मचाया, जिसकी आवाज सुनकर उसका चाचा मौके की ओर दौड़ा। मौके पर प...