सहारनपुर, अगस्त 22 -- Saharanpur News: मोहल्ला कायस्थवाड़ा स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री राधावल्लभ मंदिर में श्री राधा नवरंगीलाल जी का झूलन उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गुरुवार रात भजन-कीर्तन और मंगल गीतों की गूंज से मंदिर परिसर भक्तिरस में डूबा रहा। हरियाली तीज से चल रहे उत्सव में प्रतिदिन श्रद्धालु पहुंचकर आकर्षक झूले पर विराजमान ठाकुर जी के मनोहारी दर्शन कर रहे हैं। गुरुवार रात श्रद्धालुओं ने 'राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी' और 'श्यामा तेरी चुनरिया रंग दे' सहित पदों और भजनों का गुणगान किया। ठाकुर जी का विशेष शृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पदावलियों के श्रवण से श्रद्धालु आत्मिक शांति का अनुभव कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Patna News: श्री गौड़ीय मठ में हिंडोला महोत्सव कल से 28 तक होगा

हिंदी हिन्दुस्तान की...