Saharanpur News: भजनों की गूंज से भक्तिमय हुआ रामेश्वर मंदिर, राधारानी की भक्ति में झूमे श्रद्धालु
सहारनपुर, सितम्बर 24 -- Saharanpur News: सहारनपुर। सिद्धपीठ श्री रामेश्वर मंदिर में श्री बालाजी सेवा मंडल परिवार की ओर से चल रहे 108 घंटे के अखंड हनुमान चालीसा पाठ के अंतर्गत बुधवार को 'एक शाम राधा रानी के नाम' धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। भजन गायकों ने राधारानी की महिमा का गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। 'कजरारे तेरे मोटे-मोटे नैन' और 'तेरी मुरली की धुन सुनकर' जैसे भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। मंदिर परिसर में भजनों और जयकारों से आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर झूमते हुए राधारानी का स्मरण किया। आयोजन संयोजक सुशील अग्रवाल ने बताया कि अखंड हनुमान चालीसा पाठ का समापन 26 सितंबर को विशेष आरती और भंडारे के साथ होगा। इसके तहत गुरुवार को 'एक शाम खाटू श्याम के नाम' तथा 25 सितंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.