Saharanpur News: भगवान श्रीराम की बारात बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई
सहारनपुर, अक्टूबर 11 -- Saharanpur News: रामपुर मनिहारान। नगर में श्री गंगाराम रामलीला कमेटी द्वारा भगवान श्रीराम की बारात बैंडबाजों के साथ बड़ी धूमधाम से निकाली गई। श्रीराम बारात में शामिल भगवान श्रीराम की झांकी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। श्री गंगाराम रामलीला कमेटी के तत्वाधान में भगवान श्रीराम की बारात पीठ बाजार, मेन बाजार, गुरुद्वारा चौक से होती हुई वापस पीठ बाजार में पहुंचकर संपन्न हुई। राम बारात में प्रस्तुत झांकियों का उद्घाटन नीतीश सैनी, सोनू, नीटू सैनी ने फीता काटकर किया। डॉ. श्रीनिवास सैनी, संजय गुप्ता, बृजपाल सिंह बिरजू, अंजय सैनी, रोशन कश्यप, कोषाध्यक्ष अजय सैनी, बल्लू पाल, स्टेज प्रबंधक सन्नी सैनी, डायरेक्टर प्रीतम सैनी, विक्रम चौधरी, पंकज सैनी, राजन कश्यप, सचिन पाल, मुकेश आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Saharanpur New...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.