Saharanpur News: भगवान राम के आदर्शों को जन जन तक पहुंचाने सशक्त माध्यम है रामलीला : कुंवर बृजेश सिंह
सहारनपुर, अक्टूबर 18 -- Saharanpur News: देवबंद। श्री रामा मंडल रामलीला सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में चल रही रामलीला में शनिवार रात रामेश्वरम स्थापना तथा अंगद-रावण संवाद की लीलाओं का प्रभावशाली एवं भव्य मंचन किया गया। इस दौरान महोत्सव में पहुंचे पीडब्ल्यू राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कलाकारों के अभिनय को सराहा। रामलीला भवन में चल रहे मंचन में कलाकारों ने समुद्र तट पर भगवान श्रीराम द्वारा भगवान शिव की आराधना एवं रामेश्वरम स्थापना और भगवान श्रीराम द्वारा लंका पर चढ़ाई से पूर्व भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर विजय एवं धर्म की स्थापना का संकल्प लेने की लीला का आकर्षक प्रस्तुतीकरण किया। इस दौरान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत अंगद द्वारा रावण के दरबार में अपना पैर जमा लेने और किसी भी योद्धा द्वारा उसे न हिला पाने का दृश्य दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.