Saharanpur News: ब्लॉक स्तरीय कला उत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
सहारनपुर, अगस्त 30 -- Saharanpur News: रामपुर मनिहारान। गोचर कृषि इंटर कॉलेज के सभागार में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय कला उत्सव आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजबीर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिताओं में नृत्य, संगीत, गायन, वादन, नाटक, कहानी वाचन और दृश्य कला में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। संगीत गायन में गोचर कृषि इंटर कॉलेज की प्रियांशी और समूह गायन में नेहा व शालू प्रथम रहीं। नृत्य में जनता इंटर कॉलेज अंबेहटा चांद की स्वाति तथा समूह नृत्य में पारुल, सुनैना, खुशी और अन्नू विजेता रहीं। नाटक में नेहा, स्वाति व अनुष्का शर्मा, दृश्य कला में बाबा सिद्ध इंटर कॉलेज सोनाअर्जुनपुर की पारुल व ज्योति तथा कहानी वाचन में राजकीय हाईस्कूल घाटहेड़ा के दीपांशु व अनुराग प्रथम रहे। विजेता तहसील स्तर पर जिलास्तरीय प्रतियोगिता मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.