सहारनपुर, अगस्त 4 -- Saharanpur News: सहारनपुर। पुल खुमरान और जैन बाग उपकेंद्र से जुड़ी 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन होने से रविवार देर रात शहर के कई इलाकों की बिजली घंटों ठप रही। भीषण उमस के बीच चार घंटे तक बिजली नहीं आने से लोग पूरी रात परेशान रहे और बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी खुलकर सामने आई। यह भी पढ़ें- Mathura News: 10 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली छह घंटे रही गुलबिजली कटौती का कारण रविवार रात पुल खुमरान और जैन बाग उपकेंद्र से संबंधित 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन हो गया, जिससे सर्राफा बाजार, खाताखेड़ी, मोहल्ला कायस्थान समेत कई इलाकों की बिजली आपूर्ति अचानक बंद हो गई। बिजली गुल होने से लोग गर्मी और उमस से बेहाल होकर घरों से बाहर निकल आए। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई तो मरीजों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रभावित उपभोक्ताओ...