Saharanpur News: ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल ने बास्केटबॉल में मारी बाजी
सहारनपुर, अक्टूबर 29 -- Saharanpur News: सहारनपुर। ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल में सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित डिस्ट्रिक्ट इंटर-स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में मेजबान विद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-13 और अंडर-16 दोनों वर्गों में जीत हासिल की। 24 और 28 अक्टूबर को आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। अंडर-13 वर्ग में ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल की टीम ने सेंट मैरीज़ स्कूल को 35-22 से पराजित किया। वहीं, अंडर-16 वर्ग में केएलजी पब्लिक स्कूल को 54-42 से हराकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। दोनों वर्गों में मिली जीत से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में नगर निगम आयुक्त शिपू गिरि मुख्य अतिथि तथा सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.