Saharanpur News: ब्याज माफी योजना को नहीं मिली रफ्तार, 15 दिन में 47 ने उठाया लाभ
सहारनपुर, अगस्त 30 -- Saharanpur News: सहारनपुर। नगर निगम की एकमुश्त समाधान योजना में बकायेदार भवन स्वामियों की भागीदारी धीमी है। 15 अगस्त से शुरू योजना के 15 दिनों में 413 लोगों ने आवेदन किया, लेकिन अब तक केवल 47 भवन स्वामियों ने बकाया जमा कर ब्याज में शत-प्रतिशत छूट का लाभ लिया है। जबकि शहर में करीब 1.33 लाख भवन स्वामियों पर लगभग 25.47 करोड़ रुपये ब्याज बकाया है। कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि नगरायुक्त के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर योजना की जानकारी देने के साथ बकाया कर जमा करने के लिए लोगों को प्रेरित कर रही हैं। शनिवार को जोन-2 के वार्ड 23 किशनपुरा में 40 भवन स्वामियों ने एक साथ 2 लाख 23 हजार 880 रुपये जमा किए। इनमें से 41 लाभार्थियों ने शनिवार को ही भुगतान कर ब्याज छूट का लाभ लिया। उन्होंने बताया कि योजना 15 द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.