सहारनपुर, अगस्त 7 -- Saharanpur News: श्रावण माह के आठवें दिन जनपद का कांवड़ मार्ग पूरी तरह शिवभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। केसरिया वस्त्र धारण किए शिवभक्तों के बड़े-बड़े जत्थे कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। पूरे मार्ग पर बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। दिनभर कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं की लगातार आवाजाही रही। कोई पैदल कांवड़ लेकर आगे बढ़ता दिखाई दिया तो कई जत्थे डीजे और शिव भजनों की धुन पर झूमते हुए अपनी यात्रा पूरी कर रहे थे। श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला。 यह भी पढ़ें- Bijnor News: विशाल कांवड़ों के साथ उमड़ रहा कावंड़ियों का जनसैलाबकांवड़ियों की सेवा का अद्भुत संगम कई किलोमीटर की पैदल यात्रा से शरीर में थकान और पैरों में दर्द होने के बावजूद शिवभक्तों के कदम नहीं रुके। श...