सहारनपुर, अक्टूबर 28 -- Saharanpur News: सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए जिले में चार परीक्षा केंद्र बढ़ाए गए हैं। इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 93 केंद्रों पर प्रस्तावित है, जबकि पिछले साल 89 केंद्रों पर इम्तिहान हुआ था। जिले में इस बार कुल 67,035 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में 36,308 और इंटरमीडिएट में 30,727 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं की जाएंगी। केंद्रों पर परीक्षार्थियों के आवंटन के हिसाब से परीक्षा संचालन की तैयारी की जाएगी, ताकि परीक्षा व्यवस्था को सही ढंग से पूरा किया जा सके। जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज की ओर से ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत सॉफ्टवेयर से चयनित 93 केंद्रों की सूची 26 अक्टूबर को का...