Saharanpur News: बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ निकली महर्षि वाल्मीकि जयंती की भव्य शोभायात्रा
सहारनपुर, अक्टूबर 26 -- Saharanpur News: सहारनपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को सहारनपुर में श्रद्धा, उत्साह और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। बैंड-बाजों की गूंज, आकर्षक झांकियों और जयकारों के बीच निकली भव्य शोभायात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय माहौल से सराबोर कर दिया। विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत कर श्रद्धालुओं ने महर्षि वाल्मीकि के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर जिलेभर में 39 स्थानों से शोभायात्राएं निकाली गईं। शहर में मुख्य शोभायात्रा रेलवे स्टेशन स्थित मंदिर से प्रारंभ हुई। बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ आगे बढ़ी शोभायात्रा घंटाघर, नेहरू मार्केट, शहीदगंज, मोरगंज और चौक फव्वारा पहुंची। इसके बाद बोमनजी रोड और जोगियान पुल से होते हुए शोभायात्रा दोबारा नेहरू मार्केट और घंटाघर पहुंची।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.