सहारनपुर, अगस्त 10 -- Saharanpur News: श्री बनखंडी महादेव कमेटी के तत्वावधान में सोमवार देर शाम पंचायती कांवड़ की भव्य शोभायात्रा बैंड-बाजों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल भोले के भक्त भक्ति गीतों पर नाचते-गाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। अंबाला रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने से शुरू हुई शोभायात्रा में सबसे आगे छोटे-छोटे बच्चे भगवान भोलेनाथ के गण का रूप धारण कर अजीबोगरीब मुखौटे लगाए और हाथों में धर्म ध्वजा लेकर चल रहे थे। उनके पीछे बैंड-बाजे धार्मिक धुनें बजाते हुए चल रहे थे, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया।शोभायात्रा में सबसे पीछे पंचायती कांवड़ चल रही थी, जिसे कांवड़ से जुड़े सदस्य हरिद्वार से लेकर आए हैं। यह भी पढ़ें- हर-हर महादेव के जयघोष के साथ लौट रहे कांवड़िये रथ पर भगवान भ...