Saharanpur News: बैंडबाजों के साथ निकली बारात, राममय हुआ माहौल
सहारनपुर, अक्टूबर 12 -- Saharanpur News: रामपुर मनिहारान। नगर में सोमवार को भगवान श्रीराम की बारात ने धार्मिक उल्लास का रंग बिखेर दिया। बैंडबाजों की धुन और जय श्रीराम के उद्घोष के बीच निकली शोभायात्रा का बाजारों में फूल बरसाकर इस्तकबाल किया गया। भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की मनमोहक झांकी के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। श्री सनातन धर्म सभा रामलीला कमेटी की ओर से बारात रामलीला मैदान से रवाना हुई। मुख्य बाजार, पीठ बाजार, बस स्टैंड और गुरुद्वारा रोड से गुजरते हुए यात्रा वापस रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे रास्ते श्रद्धालु जयकारे लगाते रहे और धार्मिक माहौल बना रहा। आयोजन में सभा के प्रधान जयराज चौधरी, आचार्य दिग्विजय शर्मा, धर्मेन्द्र पंवार, प्रदीप धीमान और कुलबीर सैनी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: लखना में धूमधाम स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.