सहारनपुर, अगस्त 23 -- Saharanpur News: सहारनपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा में काउंटर से आरटीजीएस फॉर्म चोरी कर उसमें लाभार्थी की जानकारी बदलकर पांच लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कराने का मामला सामने आया है। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चोरी की शिकायत बैंक के लोन अधिकारी नितिन कुमार ने तहरीर में बताया कि 19 अगस्त को दोपहर 2:46 बजे ग्राहक दुआ प्लाईवुड की ओर से पांच लाख रुपये का चेक, आरटीजीएस और सीपीपीएस फॉर्म जमा किए गए थे। आरोप है कि करीब 2:49 बजे तीन संदिग्धों में से एक ने काउंटर से आरटीजीएस फॉर्म चोरी कर लिया। फॉर्म में लाभार्थी का विवरण बदलने के बाद शाम 4:25 बजे उसे दोबारा काउंटर पर रख दिया गया। इसके बाद पांच लाख रुपये भारतीय स्टेट बैंक में जगदीश मिश्रा के खाते में ट्रांसफर हो गए...