सहारनपुर, सितम्बर 7 -- Saharanpur News: नकुड़। गांव साहबामाजरा में 42 वर्षीय युवक की बुखार के कारण मौत हो गई। मृतक का करीब एक सप्ताह से उत्तराख़ंड़ के ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार को मृतक सौराज सैनी (42) के पिता कर्णसिंह ने बताया कि उनके पुत्र को कुछ दिन पूर्व बुखार हुआ था। जिसके बाद सहारनपुर के डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। बताया कि ऋषिकेश स्थित एम्स में करीब एक सप्ताह से सौराज का इलाज चल रहा था। रविवार देर रात सौराज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटा व एक बेटी छोड़ गया है। सोमवार दोपहर परिजनों ने गमगीन माहोल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...