Saharanpur News: बुड्ढाखेड़ा में तेंदुए की सूचना से दहशत, वन विभाग ने बताया फिशर कैट
सहारनपुर, अगस्त 25 -- Saharanpur News: गंगोह। कोतवाली क्षेत्र के बुड्ढाखेड़ा गांव में रविवार देर शाम खेतों की ओर जाते तेंदुए जैसे वन्यजीव का वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का दावा है कि बख्तावर मोड़ के पास उन्होंने तेंदुए को देखा और उसका वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वन विभाग इसे तेंदुआ मानने से इनकार कर रहा है। ग्रामीण अंकुश कुमार, वंश कुमार, विशाल कुमार, विकास सैनी, सुशील सैनी, जोनी सैनी और सोनू के मुताबिक सूचना के बाद किसान और मजदूर सोमवार को अकेले खेतों में जाने से बचते रहे। पशुओं के लिए चारा लेने में भी डर बना रहा। रात में मंदिर और मस्जिद से लोगों को सावधानी बरतने तथा अकेले खेतों की ओर नहीं जाने की अपील कराई गई। वन दरोगा मनोज कुमार ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहा वन्यजीव फिशर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.