Saharanpur News: बुखार के कारण युवक की मौत
सहारनपुर, अगस्त 10 -- Saharanpur News: गांव झाड़वन में बुखार के कारण 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। 24 वर्षीय मुंतज़िर को कल बुखार आया था बुखार चढ़ने के दौरान मुंतज़िर की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उसे गंगोह में चिकित्सकों को दिखाया लेकिन आराम नहीं हुआ। इसके बाद परिजन मुंतज़िर को सहारनपुर चिकित्सक के यहां ले गए लेकिन यहां पर उसे हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी गई। हायर सेंटर ले जाने के दौरान मुंतज़िर की मौत हो गई। गमगीन माहौल के बीच मुंतज़िर को सुपुर्द ए खाक किया गया। मुंतज़िर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.