सहारनपुर, नवम्बर 15 -- Saharanpur News: नानौता। बीबी फातिमा जहरा (सअ) की शहादत की याद में नगर के इमामबारगाह असद अली छत्ता में तीन दिवसीय मजलिस का आयोजन किया गया। अरबी कैलेंडर की 3 जमादि-उस-सानी को आयोजित मजलिस में प्रयागराज से आए मौलाना अशरफुल गराबी ने खिताब किया। मौलाना ने कहा कि हजरत मोहम्मद मुस्तफा (सअव) अपनी बेटी से बेहद मोहब्बत करते थे और उनके एहतराम में खड़े हो जाते थे। उन्होंने उम्मत को बेटी को तकलीफ न पहुंचाने की नसीहत दी थी। मौलाना ने बीबी फातिमा जहरा की 19 वर्ष की उम्र में शहादत का जिक्र किया। बयान सुनकर अजादारों की आंखें नम हो गईं। मजलिस के बाद शबीहे ताबूत बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- Kanpur News: याद ए गमः रसूल की बेटी की याद में मजलिस नगर की अंजुमनों ने नौहा-ख्वानी और मातम किया। सैकड़ों जायरीन ने पुरसा पेश किया। यह भी पढ़ें- Sahar...