सहारनपुर, अक्टूबर 24 -- Saharanpur News: पटना स्थित बीएसएम इंटर कॉलेज में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्लोकल यूनिवर्सिटी के डॉ. सैयद कामरान अहमद और कृषि एवं विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गौरव कुमार ने करीब 250 छात्र-छात्राओं को करियर और उच्च शिक्षा के संबंध में मार्गदर्शन दिया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार करियर चुनने की सलाह देते हुए विभिन्न विषयों में आगे की पढ़ाई और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने करियर से जुड़े सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से जवाब दिया। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ सदस्य रविंद्र, अनुज कुमार, समीर, सुभाष, पूनम, पलक और योगेश कुमार सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: करियर काउंसलिंग मे...