Saharanpur News: बीएमडब्ल्यू लौटाने से किया इनकार, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
सहारनपुर, अक्टूबर 2 -- Saharanpur News: सहारनपुर। अमानत के तौर पर ली गई बीएमडब्ल्यू कार वापस न करने और मांगने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सदर बाजार पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से कार भी बरामद कर ली। मिशन कंपाउंड निवासी संजीव कपूर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी बीएमडब्ल्यू कार अमानत के तौर पर ली गई थी, लेकिन मांगने के बावजूद वापस नहीं की गई। मामले में पुलिस ने हरिप्रकाश मित्तल, नवीन मित्तल, वंश मित्तल और गौरी मित्तल के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की थी। बृहस्पतिवार को सदर बाजार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वंश मित्तल को गौतमबुद्धनगर के प्रथला खंजरपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से कार बरामद कर ली गई।
दुर्घटना की जानकारी पेट्रोल पंप के पास बाइक का बिगड़ा सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.