Saharanpur News: बिहारीगढ़ में हिंडन का पुल डूबा, शाकंभरी मार्ग घंटों बंद
सहारनपुर, जुलाई 9 -- Saharanpur News: बिहारीगढ़। शिवालिक की पहाड़ियों में बुधवार रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने पूरे घाड़ क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सोलानी, मोहंड राव और हिंडन समेत सभी बरसाती नदियां उफान पर रहीं। हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से सुंदरपुर-शाकंभरी मार्ग पर पानी चढ़ गया और करीब पांच घंटे तक यातायात पूरी तरह बंद रहा। इससे श्रद्धालुओं, ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे के पुराने मार्ग पर कई स्थानों पर पेड़ गिरने और पहाड़ी से हल्का मलबा आने से आवाजाही प्रभावित रही, जबकि ऊपर बने फ्लाईओवर पर यातायात सामान्य रूप से चलता रहा। बुधवार देर रात से शिवालिक की पहाड़ियों में हुई तेज बारिश के बाद गुरुवार को क्षेत्र की सोलानी नदी, मोहंड राव, हिंडन और अन्य बरसाती नदियां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.