Saharanpur News: बिना हेलमेट चल रहे पुलिसकर्मियों से राहगीर ने पूछे नियम
सहारनपुर, अगस्त 12 -- Saharanpur News: थाना मंडी क्षेत्र के खाताखेड़ी में बिना हेलमेट बाइक चला रहे पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। राहगीर ने वीडियो बनाकर पुलिसकर्मियों की बाइक सवार तस्वीर कैमरे में कैद की और उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में राहगीर पुलिसकर्मियों को बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए दिखा रहा है। इस दौरान पुलिसकर्मी हंसते हुए आगे देखकर सही तरह बाइक चलाने की बात कहते नजर आ रहे हैं। राहगीर वीडियो में कहता सुनाई दे रहा है कि पुलिस आम लोगों का हेलमेट नहीं लगाने पर चालान करती है, लेकिन पुलिसकर्मी खुद यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: चेकिंग अभियान में 38 हजार रुपये फाइन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.