सहारनपुर, नवम्बर 2 -- Saharanpur News: सहारनपुर। बिना टिकट और अनियमित टिकट पर रेल यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे ने सख्त रुख अपनाते हुए अम्बाला मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विशेष टिकट जांच अभियान (फोर्ट्रेस चेक) चलाया। इस अभियान में सहारनपुर की टीम ने सर्वाधिक 272 मामले पकड़कर 2,18,360 रुपये का रेल राजस्व अर्जित किया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, अम्बाला के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान का संचालन मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक की निगरानी में किया गया। अभियान के तहत विभिन्न प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर टिकट जांच कर्मचारियों की विशेष टीमें तैनात की गईं। जांच के दौरान बिना टिकट और अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों पर कार्रवाई की गई। रेलवे से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पूरे अम्बाला मंडल में अभियान के दौरान कु...